फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

क्रिकेट में उन्नाव ने कानपुर को हराया

Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
sports
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आरबी श्रीवास्तव की स्मृति में कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच हुआ। उन्नाव के साहिल के हरफनमौला प्रदर्शन के कारण उन्नाव क्लब टीम ने सुपीरियर कानपुर को 23 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक विमल द्विवेदी और शिक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद खेले गए मैच में उन्नाव क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज साहिल सलीम ने 34 गेंद खेल कर 57 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज अरुण तिवारी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपीरियर कानपुर की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। साहिल सलीम ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

समाजसेवी भारत सिंह चंदेल ने साहिल को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी। ओम मिश्रा व सिद्धार्थ सिंह कबीर ने अंपायरिंग और क्रिकेटर अंकुर त्रिपाठी ने कमेंट्री की। इस दौरान नवीन सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव शंकर, प्रदीप श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, सचिन निगम मौजूद रहे। अगला मैच उन्नाव और लखनऊ की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed