फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

मैराथन में मिलन ने जीता रजत पदक

Thu, 30 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
sports
छात्रा मिलन वर्मा। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। गांव नरीखेड़ा की बेटी मिलन वर्मा ने मैराथन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफलता पर विद्यालय परिवार समेत क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

भगवंतनगर पतारी स्थित लालबहादुर पब्लिक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा मिलन वर्मा ने मुजफ्फरनगर में चार दिन पहले हुई एथलीट गेम्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र कुमार वर्मा और गृहणी उर्मिला देवी की बेटी मिलन मैराथन दौड़ में प्रदेश की 107 बेटियों में से एक रही। राजेन्द्र ने बताया कि वह बीते तीन साल से खुद बेटी को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्रदेश स्तरीय एथलीट गेम्स प्रतियोगिता में मिलन ने पहली बार हिस्सा लिया था। इसके पूर्व उसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लाक, जनपद स्तर पर सफलता प्राप्त की थी। मुजफ्फर नगर में मिलन ने दूसरा स्थान हासिल कर नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब मिलन को इटावा के सैफई में नेशनल गेम्स के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मिलन की सफलता पर राजकुमार सिंह, प्रभात सिंह, विष्णु तिवारी, अशीष शुक्ल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed