{"_id":"61bb7b2cd97a9d68a2433568","slug":"sports-unnao-news-knp669930340","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव ने रायबरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव ने रायबरेली को हराया
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रायबरेली और उन्नाव की टीम के बीच मुकाबला हुआ। बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर उन्नाव टीम ने जीत दर्ज की है।
पुलिस की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच गुरुवार को रायबरेली और उन्नाव के बीच खेला गया। रायबरेली टीम के कप्तान अनिल गुप्ता ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने से बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे स्कोर बढ़ाया। ओपनर बल्लेबाज अजय बिंद की बेहतरीन 37 रनों की मदद से रायबरेली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 82 रन बनाए। उन्नाव की तरफ से बालिंग करते हुए सुशील यादव ने तीन ओवर में दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रशांत और मनीष ने टीम को अच्छी शुरुआत दी।
इससे उन्नाव की टीम ने महज 12.3 ओवर में ही 83 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। सुशील यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रायबरेली की तरफ से बालिंग करते हुए कप्तान अनिल गुप्ता ने दो विकेट लिए। शुक्रवार को लखनऊ व लखीमपुर खीरी टीम के बीच मैच खेला जाएगा। जीत दर्ज करने वाली टीम का शनिवार को उन्नाव टीम से फाइनल मुकाबला होगा।