{"_id":"665b87f917f31ec4c30a7c37","slug":"speeding-bike-collides-with-tractor-youth-dies-unnao-news-c-221-1-uno1001-115149-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
मौरावां। गुरुबक्सगंज-मौरावां मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर करीब 10 फिट दूर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
मौरावां थानाक्षेत्र के नयागांव निवासी नन्हकऊ कुशवाहा का बेटा अमन (23) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को वह मौसी के यहां रायबरेली जिले के राजेंद्रपुर खीरो गांव गया था। रात को लौटते समय मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर कस्बे के मोहल्ला उत्तम खेड़ा के सामने ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे मौरावां सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन बेहाल हो गए। मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। मां भानुमती, छोटा भाई रमन सहित सभी परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।