फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP workers derived cycling tour

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
SP workers derived cycling tour
उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। यात्रा को सदर प्रभारी मनीषा दीपक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा ग्राम परियर से सुब्बाखेड़ा नयाखेड़ा, मोमिनपुर भदेऊना, जगदीशपुर बिधुनू, इसुनियां, कंजौरा, बंदाखेड़ा, ऐराभदियार आदि गांव का भ्रमण करते हुए जंगे चौराहे पर समाप्त हुई। 
विज्ञापन


जंगे चौराहे पर सभा में सदर प्रभारी मनीषा दीपक ने कहा कि गांव की जनता से समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता का पारिवारिक संबंध है। पार्टी का कार्यकर्ता हर व्यक्ति के दुख सुख में साथ देने को हर वक्त तैयार रहता है। कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को अवश्य दें जिससे की क्षेत्रीय जनता उन योजनाओं का लाभ उठा सके।
विज्ञापन


इस दौरान सदर विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव, रमेश चंद्र लोधी प्रधान, रामबिलास प्रजापति प्रधान, अशोक लोधी प्रधान, मो. अकरम प्रधान, खुन्ना लोधी प्रधान, सुंदरलाल निषाद प्रधान, गंगा प्रसाद यादव पूर्व प्रधान, अनिल तिवारी, विजय कांत निषाद, इंद्रेश यादव, त्रिभुवन नाथ शुक्ला मीडिया प्रभारी आलोक निगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ : ग्राम हफीजाबाद से निकली साइकिल यात्रा बरुआघाट मार्ग पर ग्राम कुरौली पर संपन्न हुई। यहां पर हुई सभा में विधायक बदलू खां ने कहा कि प्रदेश सरकार गंगा कटरी के विकास के लिए प्रयासरत है। माढ़ापुर मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी पर पुल स्वीकृत किया जा चुका है। अगली कड़ी में माढ़ापुर ग्राम स्थित तालाब पर भी पुल का निर्माण होगा। रैली में प्रधान रामप्रकाश शर्मा, वसीम अल्वी, इसरत अली, मुनारे प्रधान, प्रधान हीरालाल यादव, प्रधान राम निवास पाल, वीरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, प्रधान पुत्तीलाल, सरवन कठेरिया व कृपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed