{"_id":"6bee42b1cb7c04c462607a55d99f4c8c","slug":"sp-meeting-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की मासिक बैठक में किया गया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की मासिक बैठक में किया गया विचार-विमर्श
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट सुधार में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि संगठन को बूथस्तर तक ले जाने के लिए हर फ्रंटल संगठन व विधानसभा कमेटियों की बूथ कमेटियाें की सूची की सीडी बनवाकर 30 जून तक कार्यालय में जमा करें। पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
1 जून से 13 जुलाई 2015 तक मतदाता सूचियों में परिवर्तन संशोधन एवं विलोपन का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ता अपना सहयोग दें। कहा कि 1 जून 2015 को जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो गई हो उनके नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं। कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव राजनीति व विकास की प्रथम सीढ़ी होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जीत होनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज ने कहा कि जिला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे। सफीपुर विधायक सुधीर रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म के नाम पर आपस में लड़वाते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी धर्म, जाति से ऊपर उठकर काम करती है।
बैठक को महासचिव राजेश यादव, उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी, मनीषा दीपक, धर्मेंद्र यादव, शरीफ खान, अनवर सिद्दीकी, कैलाश निषाद, अफजाल अहमद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बांगरमऊ विधायक बदलू खां, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति रावत, संजीव कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, जगदीश यादव, संदीप बाजपेयी, अतर अली लाले, मीडिया प्रभारी आलोक निगम, आदि रहे।