फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP gave instructions to find the kidnapped and missing people soon.

Unnao News: एसपी ने अपहरण व गुमशुदा लोगों को जल्द खोजने का दिया निर्देश

Mon, 23 Feb 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
SP gave instructions to find the kidnapped and missing people soon.
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, अपहृत व गुमशुदा व्यक्तियों को जल्द खोजने तथा चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आईटीएसएसओ पोर्टल पर 60 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा गैंगस्टर अधिनियम के तहत चिह्नित प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चेन स्नैचिंग, नकबजनी और वाहन चोरी जैसी गंभीर घटनाओं के अनावरण के लिए विशेष टीमें गठित करने को कहा गया। थानावार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। 10 वर्षों के संपत्ति संबंधी अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों के नियमित सत्यापन व निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। यक्ष ऐप पोर्टल पर शत-प्रतिशत और समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन




पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
रमजान, होली और ईद के पर्वों को देखते हुए फ्लैग मार्च, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने दही थाना में महिला की हत्या का 18 घंटे में खुलासा करने पर सीओ विनी सिंह और थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह को और महिला शिक्षामित्र की हत्या का खुलासा करने पर असोहा एसओ फूल सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed