{"_id":"57e81d464f1c1b5942573c8b","slug":"sp-appriciated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपी ने हत्याओं का खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपी ने हत्याओं का खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बीते मंगलवार को दुष्कर्म के बाद बच्ची व युवती के हत्यारोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बीते मंगलवार को दुष्कर्म के बाद बच्ची व युवती के हत्यारोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई और पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की बात कही।
मालूम हो कि बीती 20 सितंबर को बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी युवती की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतका के पिता ने जमीन का विवाद मानते हुए अपने दो सगे भाईयों (मृतका के चाचा) समेच चार लोगों को नामित किया था। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि युवती की हत्या दुष्कर्म के बाद खुद को बचाने के लिए की गई थी। इतना ही नहीं घटना का मुख्य अभियुक्त मास्टर माइंड जमाल अहमद ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फंसाने के लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों व मृतका के पिता से उसके भाईयों से चल रहे संपत्ति विवाद का बदला लेने के नियत से नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई टवेरा गाड़ी, बाइक, मृतका का मोबाइल फोन और चप्पल बरामद की हैं। वहीं पान मसाला लाने के बहाने आठ साल की बच्ची को घर में खींचकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले हत्यारे बच्चन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि बच्ची के हत्यारे पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
बच्ची की बड़ी बहन पर थी नजर
बच्ची के हत्यारे बच्चन ने बताया कि उसने बच्ची 11 साल की बड़ी बहन को दबोचने की योजना बनाई थी लेकिन शायद बड़ी बहन उसकी नियत को भांप गई और गुटखा न मिलने पर रुपये लौटाने के लिए अपनी छोटी बहन को भेज दिया। उसके सिर पर भूत सवार था और उसने आठ साल की बच्ची का मुंह दबाकर घर में खींच लिया। उसके अनुसार मुंह दबाने में ही बच्ची बेहोश हो गई थी। दुष्कर्म करने के बाद उसने रस्सी से उसका गला कस दिया और शव को बेड के नीचे छिपा दिया। उसने घर में फैला खून साफ किया और तुरंत नहा लिया। रात में मौका मिलते ही बच्ची के शव को प्लाट में फेंक कर कन्नौज ससुराल भाग गया।