Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Son hanged himself on father's scolding

Unnao News: पिता की डांट पर बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 03 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 03 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Son hanged himself on father's scolding
उन्नाव। नशे की हालत में पड़ोसी के घर के बाहर लेटे बेटे को पिता ने फटकार लगाई। नाराज बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस जबतक पहुंचती परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन क्षेत्र के गेंगलामऊ गांव निवासी संदीप (20) बुधवार रात हालत में गांव पहुंचा। अपने घर न जाकर मोहल्ले में पड़ोसी के दरवाजे पर सो गया। गुरुवार सुबह पिता सुरेश को इसका पता चला तो उन्होंने जमकर फटकार लगाई। पिता की डांट के बाद वह घर से बिना बताए चला गया। दोपहर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से पांच सौ मीटर दूर आम के बाग में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए, शव को बाग में दफना दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अवधेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बेटे की मौत से मां गीता, बहन नीतू और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हल्का प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। लेकिन तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।
एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हल्का प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। लेकिन तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed