{"_id":"ab9914bc7ee0216898b7789a33b229a3","slug":"solutions-day-dominated-in-terms-of-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में जमीन के मामले छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में जमीन के मामले छाए रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज/पाटन। कोतवाली और थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं गई। एसपी ने सदर कोतवाली और गंगाघाट थाना पहुंचकर जन शिकायतें सुनीं। एएसपी ने हसनगंज थाने में जन शिकायतों की सुनवाई की। सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद की रहीं।
सदर कोतवाली में कुल 19 प्रार्थनापत्र आए जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना दिवस में पहुंचे एसपी एमपी सिंह ने निर्देश दिए कि थाने में आने वाली हर शिकायत और सूचना को गंभीरता से लें और तुरंत कार्रवाई करें। जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण में राजस्व कर्मचारियों का भी सहयोग लें। सदर कोतवाली में सर्वाधिक 14 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। एसपी ने पुलिस टीम और राजस्व टीम को मौके पर भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने हसनगंज थाने में जन शिकायतों की सुनवाई की। अजगैन थाने में कुल दस शिकायतें आईं जिनमें छह का निस्तारण किया गया। सोहरामऊ में सिर्फ पांच शिकायतें आईँ।
शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे गंगाघाट थाने एसपी पहुंचे। समाधान दिवस पर राजस्व संबधी मामलों के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार अनिल कुमार सरोज भी उपस्थित रहें। एसओ गंगाघाट मुहम्मद अशरफ ने बताया कि कुल 25 मामले आए थे जिनमें से 14 राजस्व के व 9 पुलिस से संबधित थे। एसपी के निर्देश पर पांच पुलिस के मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 14 और शेष पुलिस के चार मामलों के निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाकर मामले की जांच कर शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
गंगाघाट थाने पहुंचें एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जनपद के किसी भी थाने में यदि अपराध बढ़ा और उसे रोकने में संबधित थानेदार नाकामयाब रहा तो वह तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पाटन: बिहार थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में केवल तीन मामले आए। जिसमें केवल एक ही मामले का निस्तारण हो सका। बारा थाने में 6 मामलों में 5 का निस्तारण हुआ। बीघापुर में 6 मामले आए, जिसमें केवल एक मामले का ही समाधान हो सका।