फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sold someone else's land by registering in a fake name

Unnao News: फर्जी नाम दर्ज कराकर बेच दी दूसरे की जमीन

Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Sold someone else's land by registering in a fake name
पाटन। तहसील कर्मचारियों से साठगांठ कर जालसाज ने भूमि गाटा संख्या में फर्जी नाम दर्ज करा दिया गया। इसकी शिकायत अपर मुख्य सचिव से की गई है।
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के लालाखेड़ा गांव निवासी प्रेम सागर दिए गए शिकायती में बताया कि वह गाटा संख्या 16 का काश्तकार है। उसके गांव सभा की गाटा संख्या 16 को राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 16क,16ख व 16 ग में विभाजित किया गया है। सर्वेक्षण जिल्द बंदोबस्त ग्राम मिश्रनखेड़ा में रामेश्वर के नाम खाता संख्या 145 की गाटा संख्या एक छह रकबा 1.2600 हेक्टेअर दर्ज है और गाटा संख्या 16 के काश्तकार मंजू देवी पत्नी रामसागर, प्रेमसागर पुत्र कल्लू आदि व ओम प्रकाश पुत्र धनीराम आदि दर्ज हैं।
सर्वेक्षण जिल्द बंदोबस्त ग्राम मिश्रणखेड़ा में गाटा संख्या 16 में रामेश्वर पुत्र सीतलू का नाम आज तक कहीं भी दर्ज नहीं है। इसके बाद भी कंप्यूटरीकृत खतौनी में तहसील कर्मचारियों ने सांठ गांठ कर गाटा संख्या 16 में रामेश्वर पुत्र शीतलू का नाम साजिशन दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर रामेश्वर ने आठ अगस्त 2022 को 1.2600 हेक्टेअर भूमि का बैनामा गंगाघाट कोतवाली के जगनीखेड़ा गांव निवासी शिवप्रसाद गौतम को कर दिया। शिकायतकर्ता ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed