फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Snake bites two dead brothers sleeping

सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डसा, मौत

Sat, 12 Sep 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Snake bites two dead brothers sleeping
मृतक पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। चारपाई पर सो रहे दो सगे मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। कान और पेट में तेज दर्द होने पर परिजन बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एक बच्चे के कान में व दूसरे के पेट में सांप के डसने के निशान मिलने की डॉक्टरों ने पुष्टि की है। वहीं, परिजन बच्चों को झाड़फूंक के लिए ले गए, पर उन्हें वहां निराशा हाथ लगी। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के टीकाखेड़ा गांव के मजरे जमुका निवासी मजदूर परशुराम शर्मा के दो बेटे शिवललित (9) व पुष्पेंद्र (8) गुुरुवार रात खाना खाने के बाद आंगन में चारपाई पर सो गए। पास की दूसरी चारपाई पर मां सुनीता सो रही थी। भोर पहर ठंड महसूस होने पर दोनों मासूम भाइयों ने चारपाई के नीचे गिरी चादर को उठाया और उसे ओढ़ लिया। चादर में लिपटे जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। बच्चों का शोर सुन मां की नींद खुल गई। जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों के पेट व कान में दर्द शुरू हो गया। मुंह से झाग निकलने के साथ वह बेहोश हो गए। पिता परशुराम बेटों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बडे़ बेटे शिवललित के कान व छोटे बेटे पुष्पेंद्र के पेट में सांप के काटने के निशान मिलने की डॉक्टर ने पुष्टि की है। वहीं, बच्चों के जीवित होने के अंदेशे पर पिता उन्हें अस्पताल से ले आया और गांव में दोपहर तक झाड़फूंक कराता रहा। बच्चों की सांस न चलने पर उसने सपेरे को घर बुलाया। सपेरे ने कुछ देर बाद सांप को पकड़कर बाल्टी में बंद कर दिया। बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। पिता ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृत बच्चों में शिवललित कक्षा चार व पुष्पेंद्र कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति ने दी कानूनगो को दी सूचना
बच्चों की मौत की सूचना पर ग्राम प्रधान के पति अजय कुमार शुक्ल ने कानूनगो रामदेव मिश्र को घटना की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने लेखपाल राजकुमार बाजपेई को घटना की जांच के निर्देश दिए। लेखपाल ने ग्राम प्रधान की मदद से मोबाइल के जरिए बच्चे के पिता से वार्ता की। जिस पर उसने सांप के डसने से बच्चों की मौत की बात कही। लेखपाल ने बताया कि परिजन बच्चे को झाड़फूक के लिए मौरावां ले गए हैं, जिस पर शनिवार को गांव जाकर स्थितियों का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास मिल जाता तो न जाती बच्चों की जान
मृत बच्चों के पिता परशुराम ने बताया कि वह काफी अर्से से गांव में एक कच्चे मकान में रहकर गुजर-बसर करता है। न ही उसे आवास मिला और न ही राशन कार्ड मुहैया कराया गया। 5 बिस्वा जमीन व मजदूरी के सहारे वह परिवार चला रहा है। उसने बताया कि कि आवास मिल जाता तो शायद बच्चों की जान न जाती।

मृतक शिवललित का फाइल फोटो।

मृतक शिवललित का फाइल फोटो।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed