फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Slow construction of flyovers, incomplete security arrangements, traffic jams on the highway

Unnao News: फ्लाईओवर बनाने में सुस्ती, अधूरे सुरक्षा इंतजाम, हाईवे पर जाम

Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Slow construction of flyovers, incomplete security arrangements, traffic jams on the highway
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो 80 किलोमीटर की दूरी में दो स्थानों पर एक्सप्रेसवे व सड़क का काम चलने से यातायात गुरुवार को भी प्रभावित रहा। शीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसका काम 20 अक्तूबर से शुरू हुआ था। लेकिन सुस्ती और सुरक्षा इंतजाम पूरे न होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

यहां कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर काम हो रहा है, लेकिन काम में सुस्ती के चलते 32 में से अभी 16 गर्डर ही रखे जा सके हैं। लगातार सिंगल लेन से दोनों तरफ के वाहन निकलने से यातायात रेंगता रहता है।
विज्ञापन

वहीं, आजाद मार्ग चौराहा से 200 मीटर आगे जाजमऊ की तरफ कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे निकल रहा है। इस एक्सप्रेसवे के लिए लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर गार्डर रखने का काम जारी है। यहां पर 700 मीटर में हाईवे का यातायात एक ही लेन (कानपुर से लखनऊ) से निकाला जा रहा है। 80 किलोमीटर के हाईवे पर दो स्थानों पर फ्लाईओवर और हाईवे की सड़क बनाने का काम चलने से महीनों से यातायात रेंग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed