फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sleeper bus broke down on expressway, passengers upset

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब हुई स्लीपर बस, परेशान हुए यात्री

Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus broke down on expressway, passengers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। राजस्थान के झुंझनू से बिहार के अररिया जा रही प्राइवेट स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र की हवाई पट्टी पर खराब हो गई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को ठीक कर गंतव्य को रवाना किया गया। इस दौरान सात घंटे तक 109 सवारियों को तेज धूप और प्यास से बेहाल होना पड़ा।

राजस्थान के जिला व शहर झुंझनू से 109 सवारियों को लेकर प्राइवेट स्लीपर बस बिहार प्रांत के शहर अररिया जा रही थी। बस सोमवार शाम चार बजे झंझनू से चली थी। सोमवार रात करीब तीन बजे स्लीपर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के थाना बेहटामुजावर के हवाई पट्टी के पास पहुंची थी तभी उसी तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने सही करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। हाईवे पट्टी पर स्लीपर खराब होने की सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने मैकेनिक की व्यवस्था कराई। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक सही हो पाई। सवारियों को बिठाया गया। सुबह करीब नौ बजे बस अररिया के लिए रवाना हुई। इस दौरान करीब सात घंटे तक सवारियों परेशान रहीं। राजस्थान के जिला जोधपुर के गांव दहाड़गंज निवासी चालक राजेश धनुआ ने बताया कि चलते चलते अचानक इंजन से आवाज आने लगी और बस खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article