फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six people including mother and son injured in road accidents

Unnao News: सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह लोग घायल

Mon, 07 Oct 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Six people including mother and son injured in road accidents
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के डहरौली गांव निवासी रामभजन (32) और राम (28) राजगीर मिस्त्री हैं। दोनों ठेकेदारी प्रथा से एक फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार दोपहर दोनों बाइक से वसीरतगंज गांव निवासी ठेकेदार के पास जा रहे थे। बिचपरी रेलवे क्राॅसिंग के पास सामने से आ रहे आसीवन के अनवरीखेड़ा निवासी बाइक सवार सर्वेश (30) से टक्कर हो गई। घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रामभजन और सर्वेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना में अजगैन कोतवाली के रैनापुर गांव निवासी मनीष (21) फैक्टरी में पुताई का काम करता है। रविवार दोपहर वह ठेकेदार से रुपये लेने बाइक से कुसुंभी जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को नवाबगंज सीएचसी लाया गया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में औरास थानाक्षेत्र के बरादेव गांव निवासी रानी (45), बेटे रौनक (12) के साथ ऑटो से मलिहाबाद जा रहीं थीं। तालासरांय गांव के पास सर्विस लेन पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में मां-बेटा घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed