फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   'Sita' came in the road show, people showered flowers

रोड शो में आईं ‘सीता’, लोगों ने की पुष्पवर्षा

Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
'Sita' came in the road show, people showered flowers
फोटो 24-
विज्ञापन

रोड शो में आईं ‘सीता’, लोगों ने की पुष्पवर्षा
- सदर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सदर से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में निकाले गए रोड शो में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया शामिल हुईं। लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

बाईपास से शुरू हुए रोड शो में दीपिका रथ पर सवार हुईं। उनके साथ पंकज गुप्ता समेत अन्य भाजपाई थे। दीपिका ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने छतों व दुकानों से दीपिका पर पुष्प वर्षा की। वहीं गंगाघाट में रथ पर दीपिका के साथ हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी सवार हुए। उन्होंने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रथ के आगे बाइक पर भाजपाई चल रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, सरोसी मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मसवासी के सुरेंद्र जायसवाल, आदित्य त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा भानू, अनुराग अवस्थी, किरन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed