फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Since the launch of the e-library marathon

मैराथन के बाद ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

Sat, 21 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 21 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Since the launch of the e-library marathon

उन्नाव। जिला पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन पुरवा विधायक उदयराज यादव ने किया। इस दौरान सफीपुर विधायक सुधीर रावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इससे पहले लाइब्रेरी मैराथन में भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहरवासियों ने भी भाग लिया। विधायक ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से जिले के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इससे पहले गांधीनगर तिराहे से निकली मैराथन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


मैराथन की अगुवाई डिजिटल इम्पावरमेंट फाउंडेशन के प्रतिनिधियों आजाद सोहैल, रामेन्द्र कुमार, देव सिंह भदौरिया, उत्कर्ष, पंकज, धीरेन्द्र, पाक्स सोरेन और रंगकर्मी जब्बार अकरम, मनीष सिंह सेंगर आदि ने की। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं लेट्स गो डिजिटल लाइब्रेरी स्लोगन की टीशर्ट और कैप लगाकर पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे। मैराथन का समापन जिला पुस्तकालय परिसर मेें हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में डीएम ने कहा कि इससे जनपद का एकेडेमिक स्तर बढ़ेगा। जिला भूमि उपयोग समिति के तत्वावधान में जिला पुस्तकालय में वाद-विवाद, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बिल एंड मिलिंडा फाउंडेशन से प्रायोजित डीईएफ दिल्ली की प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. नीना झा, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर आजाद सोहैल ने डिजिटल लाइब्रेरी पर भविष्य उपयोगी प्रजेन्टेंशन देकर उन्नाव में बहुआयामी एडूटेनमेंट हब बनाने की घोषणा की। इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष मृदुला पंडित, सुरभि श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed