फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   si death due to heartfelt

हार्टफेल होने से दरोगा की मौत

Sat, 15 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 15 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
si death due to heartfelt
एसआई की मौत के बाद मौके पर मौजूद एसडीएम व एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली में तैनात एसआई की हार्टफेल होने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह नाइट ड्यूटी कर घर आया था। सुबह लगभग 10 बजे मोहल्ले का ही युवक उसे जुमा की नमाज में शामिल होने के लिए लेने गया तो एसआई बिस्तर पर मिले। उठाने का प्रयास करने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाल डाक्टर को लेकर आए तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी भी पहुंचे।  

एसआई गौस मोहम्मद (58) पुत्र मो. युनुस अमेठी जिले के पलिया पूरब मुसाफिर खाना निवासी थे। स्थानांतरण के बाद 7 जून 2016 को पुरवा कोतवाली में ज्वाइन किया था। पीराशाह मोहल्ले में अब्दुल पुत्र गुलाम वारिस के यहां किराये पर रहते थे। गुरुवार को वह नाइट ड्यूटी करने गया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे कमरे में आकर सो गए। सुबह लगभग 9:30 बजे दूध वाला आया तो कमरे का दरवाजा खुला पाया।
विज्ञापन


गौस मोहम्मद चारपाई पर लेटे थे। इस लिए उसने दूध अंदर खिसका दिया और वापस चला गया। जुमा की नमाज होने से मोहल्ले के शहनवाज उनको लेने गए तो सोता देखकर जगाने का प्रयास किया। जब नहीं उठे तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह डाक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। डाक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी रामसेवक गौतम, एसडीएम राजमुनि यादव व सीओ सुशील कुमार पहुंच गए। परिजनों को मौत की सूचना दी गई। उनके बेटे वसीम व फहीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम भेजा गया। पत्नी सदरून्निशा के अलावा उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed