फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shortness of breath due to fast heartbeat and difficulty in breathing

Unnao News: तेज धड़कन और सांस लेने में तकलीफ से उखड़ रहीं सांसें

Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shortness of breath due to fast heartbeat and difficulty in breathing
उन्नाव। भीषण गर्मी में तेज धड़कन के साथ सांस फूल रही है। कई मरीज तो अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते ही दम तोड़ दे रहे हैं। जिला अस्पताल में एक से 31 मई तक 78 बुजुर्ग भर्ती किए गए। इनमें से 31 की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गर्मी का कहर जानलेवा हो गया है। इस बार पुराने सांस रोगी, हृदय रोगी या बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों को इस समय बुजर्गों की बीमारी पकड़ने में समय लग रहा है। अधिकतर में सर्दी में सांस फूलने और अटैक की संभावना अधिक रहती है। लेकिन इस बार गर्मी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इससे डॉक्टरों को बीमारी का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बीते माह कुछ ऐसे मरीज पहुंचे जिनका बीपी, शुगर आदि सामान्य था। उन्हें लगा कि खान-पान की वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। लेकिन मरीजों को वास्तव में गर्मी के कारण अटैक पड़ा था। इससे उनकी धड़कन अचानक काफी बढ़ गई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मई माह में जिला अस्पताल में 78 बुजुर्ग मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें 31 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 24 को कानपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में लोग घर के अंदर एसी, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन वह जैसे ही बाहर निकलते हैं, तापमान में काफी अंतर हो जाता है। इससे पुराने सांस, हृदय रोगी और बुजुर्गों की एकदम से तबीयत बिगड़ रही है। इसलिए ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में न होने दें पानी की कमी
जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि गर्मी में बुजर्ग, हृदय रोगी और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। एक दिन में कम से कम सात से आठ लीटर पानी पीएं। ताजे फलों का सेवन करें, नींबू पानी, सिकंजी, ओआरएस थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। अगर निकलना पड़े तो सिर और शरीर को ढक कर ही निकलें। एसी और कूलर वाले स्थान से निकल कर अचानक धूप में न जाएं और न ही धूप से आते ही ऐसे स्थान पर जाएं। शरीर का तापमान सामान्य होने पर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed