फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shops and houses millions stolen

दुकान और मकान में लाखों की चोरी

Tue, 10 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Tue, 10 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shops and houses millions stolen
चोरी - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दो दुकान और एक घर को निशाना बनाकर लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा जल्द करने का भरोसा दिलाया है। कस्बा बारा निवासी संतोष उर्फ गुड्डू सिंह का लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने चाय का होटल है।

विज्ञापन


रोज की तरह वह रविवार रात दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान पहुंचा, तो दुकान का ताला टूटा देखा। पीड़ित संतोष ने बताया कि चोर दुकान से कोल्डड्रिंक की बोतलें, सिलेंडर और गोलक में रखी 4500 की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसी थानाक्षेत्र के कंधियानी गांव निवासी अनिल वर्मा का बारासगवर थाने के पास आयुर्वेदिक दवाखाना है। रविवार रात चोरों ने वह भी सेंध लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर गोलक में रखी दो हजार की नकदी चोरी कर ले गए। एसओ प्रदीप यादव ने घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीपुर में गांव मंहदीखेड़ा निवासी गयाबाबू पुत्र रामसजीवन रविवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर बक्सा पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर गयाबाबू जैसे ही छत से नीचे पहुंचा, कमरे का ताला खुला और बक्सा लापता देखकर दंग रह गया।


उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, शौच को गए ग्रामीणों ने गयाबाबू के घर से 100 मीटर दूरी पर बाग में टूटा बक्सा और कुछ कपड़े बिखरे देखे। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद गयाबाबू ने मौके पर पहुंचकर बक्से की पहचान की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर 20 हजार नकदी और जेवरात समेत एक लाख का माल चोरी होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed