फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shopkeeper and his partner beaten by teenager with friends

Unnao News: दुकानदार व उसके साथी को किशोर ने दोस्तों के साथ पीटा

Tue, 19 Aug 2025 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and his partner beaten by teenager with friends
फोटो नंबर-22- नवाबगंज सीएचसी में मेडिकल कराने के दौरान जानकारी देता पीड़ित प्रशांत। संवाद - फोटो : samvad
नवाबगंज (उन्नाव)। मोबाइल महंगे दाम पर देने से नाराज नाबालिग ने दुकानदार को पार्टी के बहाने लखनऊ के बंथरा से सोहरामऊ बुलाया और चार साथियों के साथ पीट दिया। घायल दुकानदार ने मारपीट करने वालों पर चेन और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस की जांच में लूट की सूचना गलत पाई गई। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के दरेहटा निवासी किशोर ने बंथरा निवासी दुकानदार आशीष यादव से 65 हजार रुपये में एक आईफोन खरीदा था। बाद में उसे पता चला कि आशीष दूसरे लोगों को वही फोन 50 हजार में बेचता है। इससे नाराज किशोर ने आशीष को सबक सिखाने का फैसला किया। रविवार शाम को किशोर, स्कूटी से बंथरा गया और भल्लाफार्म स्थित एक रिसाॅर्ट में पार्टी देने के बहाने बुलाया। आशीष अपने दोस्त प्रशांत को भी साथ ले आया। किशोर उसे लच्छीपुर गांव की तरफ ले गया।
विज्ञापन

वहां पहले से मौजूद उसके दोस्त कुनाल, विपिन, सुमित और मनीष ने मिलकर आशीष और प्रशांत को पीटा। प्रशांत ने बताया कि हमलावरों ने डंडों से पीटा और आशीष का फोन व सोने की चेन भी ले गए। मारपीट और लूट की सूचना पर पहुंचे एसओ सोहरामऊ संदीप शुक्ला और सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने जांच की। एसओ ने बताया कि लूट ने की सूचना गलत है। मोबाइल ज्यादा कीमत में बेचने के विवाद में मारपीट हुई है। नाबालिग सहित पांच पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed