फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   shopkeeper and farmer died in accident

सड़क हादसों में दुकानदार व किसान की मौत

Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper and farmer died in accident
उन्नाव/मौरावां। हाईवे पर डंपर की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हो गई जबकि मौरावां में ई रिक्शा की टक्कर से किसान की जान चली गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरअली खेड़ा निवासी शिवनारायण यादव (74) मंगलवार सुबह साइकिल से परचून की दुकान के लिए सामान लेने बाजार गए थे। लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर बेटे संदीप, पौत्र रिशू उन्हें जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गईं।
उधर मौरावां थानाक्षेत्र के बैजनाथ खेड़ा निवासी किसान शिवशंकर यादव (55) मंगलवार को साइकिल से सब्जी लेने बाजार गए थे। वहां से लौटते समय मौरावां-बछरावां मार्ग पर बख्तौरीखेड़ा मोड़ के पास ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रामावती व पांच बच्चे बेहाल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed