फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shivpal said, economic crisis in the state

शिवपाल बोले, प्रदेश में आर्थिक संकट

Mon, 25 Nov 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Shivpal said, economic crisis in the state
बांगरमऊ के जगतनगर में आयोजित जनसभा में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को स्वागत करत? - फोटो : UNNAO
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार किया जा रहा है। अधिकारी प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों की नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार है। किसानों को उनकी उपज का सरकारी समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। नोटबंदी के बाद से देश में विकास का पहिया अवरुद्ध हो गया है। प्रदेश में आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को जगतनगर में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्म
चारियों के वेतन के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। जनप्रतिनिधियों का इस सरकार में कोई सम्मान नहीं है। प्रदेश के मुखिया को सूबे के विकास की कोई चिंता नहीं है। सपा सरकार में गांवों, किसानों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह योजनाएं इस सरकार ने बंद कर दी है। दो माह से प्रदेश की नहरों में पानी नहीं आ रहा है। किसान की फ सलें सूख रही हैं। गायों को चारा, भूसा, पानी नहीं मिल रहा है।
किसान रात और दिन जागकर अपनी फ सलों की रखवाली के लिए मजबूर हैं। प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि 2022 में सबको जोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला, अलवी मिश्रा, जनपद प्रभारी हरिशंकर यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामगोपाल यादव, ब्रह्मदेव यादव, संजीव तिवारी, रामचरण प्रसाद, डिप्टी यादव, डालचंद प्रधान, अमित यादव व रमाकांत शुक्ला मौजूद रहे। सभा का संचालन साहिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed