फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   shiv barat

‘देेखो शिव की बारात चली, सबको साथ लेकर चली, गौरा को ब्याहने’

Thu, 11 Mar 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
shiv barat
शोभायात्रा में बड़ा चौराहा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर शहर सहित अन्य स्थानों पर निकाली गई शिव शोभायात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। शोभायात्रा में सैकड़ों झांकियां शामिल रहीं। ‘देेखो शिव की बारात चली, सबको साथ लेकर चली, गौरा को ब्याहने’, ‘जय-जय शिव-शंकर कांटा लागे न कंकर’, आज भोले की शादी है, जैसे भजनों से महादेव की महिमा का बखान करते लोग बाबा भोलेनाथ के बराती बने। शोभायात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए।
विज्ञापन

शिव शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से कमला मैदान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से झांकियां पहुंचने लगी थीं। दोपहर एक बजे यात्रा कमला मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए आईबीपी चौराहा पहुंची। यहां आचार्य श्रीकांत ने गणेश पूजा कराई। यात्रा का शुभारंभ डीएम रवींद्र कुमार, एसपी आनंद कुलकर्णी व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गणेश पूजन व आरती कर किया। इसके बाद यात्रा शहर भ्रमण के लिए निकली।
विज्ञापन

यात्रा सदर बाजार, अताउल्ला नाला, छोटा चौराहा, अचलगंज तिराहा, टाइप टू कालोनी व भरत मिलाप होते हुए आईबीपी चौराहा से वापस झंडेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विधायक मोहान ब्रजेश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष ऊषा कटियार के प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, मनोज निगम, चंद्रप्रकाश गुप्त, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, विनोद शर्मा, अजीत पाल सिंह, रजनीकांत श्रीवास्तव, आरएसएस के विभाग संयोजक अशोक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, सियाराम गुप्त, प्रेम सिंह सेंगर, ब्रजेश पांडेय, मनीष सिंह सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ झांकियों ने मोहा मन
शिव शोभायात्रा में जिले भर से तीन सौ झाकियां शामिल हुईं। इनमें भगवान शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, मां दुर्गा, सुदामा चरित्र, श्रीराम सीता, भगवान गणपति, काली तांडव नृत्य सहित अन्य झांकियों ने लोगों का मन मोहा। शिव पार्वती व राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
-
बाइक जुलूस निकाला गया
इस बार की यात्रा प्रखर हिंदूवादी नेता व शिव शोभा यात्रा के संस्थापक स्व. राज कुमार निगम को समर्पित रही। हजारों भगवा ध्वजों, झांकियों व वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा में आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत भी शामिल हुए। हिंदू संगठनों ने भगवा वेश धारण कर शहर में बाइक जुलूस निकाला। युवक हाथों में त्रिशूल, तलवार व अन्य हथियारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

-
मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा
दावतुल हक उमर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के नेतृत्व में मुस्लिमों ने शिव शोभायात्रा का छिपियाना चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा भी की गई। जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया। भोजन व पेय सामग्री का वितरण किया। स्वागत करने वालों में मोहम्मद जाबिर, शोएब खान, लईक अहमद अंसारी, शवाब हुसैन, असिफ, हाजी मोहम्मद लड्डन शामिल रहे। मोहल्ला कासिफ अली सराय में जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर, रिजवी व अन्य लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में लगे स्टॉल पर ठंडाई का वितरण करते भक्त।

शोभायात्रा में लगे स्टॉल पर ठंडाई का वितरण करते भक्त।- फोटो : UNNAO

शोभायात्र में शामिल लोगों को प्रसाद देते लोग।

शोभायात्र में शामिल लोगों को प्रसाद देते लोग।- फोटो : UNNAO

शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी।

शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ की झांकी।- फोटो : UNNAO

वृंदावन गार्डेन से झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल होने जाते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी।

वृंदावन गार्डेन से झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल होने जाते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी।- फोटो : UNNAO

आईबीपी चौराहा पर झंडी दिखाकर शिव शोभायात्रा को रवाना करते सदर विधायक पंकज गुप्ता,डीएम रवींद्र क?

आईबीपी चौराहा पर झंडी दिखाकर शिव शोभायात्रा को रवाना करते सदर विधायक पंकज गुप्ता,डीएम रवींद्र क?- फोटो : UNNAO

शिव शोभायात्रा के शुभारंभ पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

शिव शोभायात्रा के शुभारंभ पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed