फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Har har Mahadev Gunje the Shivalaya

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 08 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव Updated Tue, 08 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev Gunje the Shivalaya
गोकुलबाबा मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को हर-हर महादेव व ऊँ नम: शिवाय की चहुं ओर गूंज रही। शिवभक्त भगवान शंकर की भक्ति में लीन रहे। शहर में विशाल शिव शोभायात्रा निकाली गई। हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ डीएम, एसपी व भगवंतनगर विधायक ने भगवान शिव व गजानन की आरती उतारकर किया। इसके बाद यात्रा शहर में घूमते हुए बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवालयों में देर शाम तक भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


   शिव मंदिरों में तड़के भक्तों की लाइन लग गई। मंदिर का पट खुलते ही जयकारों के साथ भक्तों ने शंकरजी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर निकली विशाल शिव शोभायात्रा में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही कमला मैदान में जिले के कोने-कोने से शिवभक्त पहुंचने लगे और यात्रा के लिए झांकियों की सजावट होने लगी। दोपहर लगभग एक बजे यात्रा कमला मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए आईबीपी चौराहा पहुंची। यहां डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी नेहा पांडेय, भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने यात्रा में शामिल गजानन के साथ-साथ भगवान शंकर पार्वती की झांकी का पूजन किया।
विज्ञापन

 यात्रा में हाथी, घोड़े, रथ के अलावा सैकड़ों की संख्या में झांकियां गाजे-बाजे के साथ शामिल रहीं। आईबीपी चौराहे से निकलकर यात्रा नगर पालिका चौराहा, धवन रोड होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची। यहां दुकानदारों, सामाजिक संगठनों, राजनीति से जुड़े लोगों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। लोगों ने स्टॉल लगाकर ठंडाई, फल, फलाहार की वस्तुओं व अन्य खानपान की वस्तुओं का भी वितरण किया। धवन रोड पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने यात्रा का स्वागत किया। शहर के सभी रास्तों पर हजारों की संख्या मेें मौजूद लोगाें ने यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में चल रहे डीजे व साउंड सिस्टम पर बज रहे शिवभक्ति के गीतों पर झूमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में भगवान शंकर, पार्वती व गजानन के अलावा सीता-राम, हनुमान, राधा-कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed