Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "You smell really, really bad": Indian PhD student at Oxford recounts racist encounter in UK

ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड में भारतीय छात्रा से नस्लभेद, महिला बोली- 'तुमसे बदबू आती है'; फिर क्या हुआ?

Thu, 26 Nov 2026 09:47 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, ऑक्सफोर्ड।
एएनआई, ऑक्सफोर्ड। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक भारतीय छात्रा ने नस्लभेद का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि खरीदारी के दौरान एक महिला ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की। भारतीय छात्रा ने क्या बताया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
"You smell really, really bad": Indian PhD student at Oxford recounts racist encounter in UK
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय - फोटो : एक्स@UniofOxford

विस्तार

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक भारतीय पीएचडी छात्रा ने नस्लभेद को लेकर अपनी आपबीती सुनाई है। उनका नाम कामाक्षी है। उन्होंने शहर में खरीदारी के दौरान अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने बड़े शिक्षण संस्थानों में नस्लभेद को लेकर भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन


कामाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि ऑक्सफोर्ड में अलग-अलग रंग और नस्ल के लोगों को किस तरह के बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने यह बात पहले की एक पोस्ट पर नस्लभेदी टिप्पणी आने के बाद कही। उस टिप्पणी के बाद कई लोगों ने उनका समर्थन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आप सभी मेरी तरफ से इतने नाराज थे। इससे मुझे एहसास हुआ कि ऑक्सफोर्ड में लोगों को जिन बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में आपसे बात न करके मैं आपके साथ सही नहीं कर रही थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में महिला ने क्या कह दिया?
कामाक्षी ने अपने साथ हुई एक खास घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह एक स्थानीय दुकान में सामान देख रही थीं। तभी एक श्वेत महिला उनके आसपास चक्कर लगाने लगी। इससे वह काफी असहज हो गईं। कुछ देर बाद वह महिला उनके पास आई। उन पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी।

कामाक्षी ने बताया,  'बाद में वह मेरे पास आई और उसने कहा। मैं उसके शब्द दोहरा रही हूं, 'मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे कहना पड़ेगा। तुमसे बहुत, बहुत बदबू आती है'।

इस बात से कामाक्षी हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि वह महिला की बात का जवाब भी नहीं दे पाईं। महिला वहां से चली गई। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह हैरत में पड़ गई थी। जब तक मेरा दिमाग समझ पाता कि आखिर हुआ क्या है, तब तक वह जा चुकी थी'।

पिता के इत्र से जुड़ी थी यह बात
कामाक्षी ने बताया कि इस टिप्पणी से उन्हें खास तौर पर दुख पहुंचा। इसकी वजह उनके इत्र से जुड़ी एक निजी भावना थी। वह जिस इत्र का इस्तेमाल करती हैं, वही उनके पिता भी लगाते हैं।

ये भी पढ़ें : अंतरिक्ष में बनेंगे एआई के डेटा सेंटर: स्पेसएक्स को 10 लाख उपग्रह छोड़ने की मंजूरी; जानें कब से होगी तैनाती?

इस जुड़ाव से उन्हें सुकून मिलने के बजाय इस घटना ने उन्हें दुखी और परेशान कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे दिन वह खुद को कमतर दिखाने की कोशिश करती रहीं। वह नहीं चाहती थीं कि किसी का ध्यान उनकी तरफ जाए।

क्या ऑक्सफोर्ड में नस्लभेद की घटनाएं आम हैं?
कामाक्षी ने साफ किया कि दुकान में हुई यह घटना कोई अकेली घटना नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है। इसमें रोजमर्रा के व्यवहार में होने वाली दुश्मनी से लेकर बड़े संस्थानों की नाकामी तक शामिल है।

उन्होंने कहा, 'यह कोई अकेली घटना नहीं है। सड़कों पर छोटी-छोटी नस्लभेदी घटनाओं से लेकर संस्थान की ओर से नस्लवादियों को मंच देने तक, यह सच्चाई है कि कोई भी प्रतिष्ठित संस्थान नस्लभेदी, साम्राज्यवादी या फिर समस्याग्रस्त जड़ों से पूरी तरह मुक्त नहीं है'।

विरोध के बीच दोस्त ने क्या सलाह दी थी?
इतने बुरे अनुभवों के बावजूद कामाक्षी ने अपनी बात का अंत अपनी संस्कृति और पहचान पर गर्व जताते हुए किया। उन्होंने भारत में पहले हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक दोस्त की दी सलाह को याद किया। उन्होंने कहा, 'हम हर दिन लड़ते हैं और हार जाते हैं। लेकिन इस दुनिया को थोड़ा और अपना बना लेते हैं'।


कामाक्षी ने कहा कि वह किसी अनजान व्यक्ति को अपना आत्मविश्वास प्रभावित नहीं करने देंगी। उन्होंने कहा, 'और मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैं आज भी भारतीय कपड़े पहनती हूं। आज भी झुमके पहनती हूं। माथे पर बिंदी लगाती हूं। वही इत्र लगाती हूं'।

भारत ने हमेशा ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। इसका मकसद वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed