फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven units sealed in petrol pump on tampering in circuit

सर्किट में छेड़छाड़ पर पेट्रोल पंप की सात यूनिट सील

Tue, 16 May 2017 12:07 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Tue, 16 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven units sealed in petrol pump on tampering in circuit
मशीन खुलवाकर जांच कराते एसडीएम मनीष बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पेट्रोलपंप के सर्किट में छेड़छाड़ मिलने पर 7 यूनिट सील कर दी गई। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।

उपजिलाधिकारी हसनगंज मनीष बंसल ने लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर खपुरा मुस्लिमपुर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के अग्रिम पेट्रोल पंप पर आकस्मिक छापा मारा। इससे यहां पर हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री रोक दी। इसके बाद जांच शुरू की। साथ में मौजूद टेक्नीशियन ने पूरी मशीन खोल डाली। जांच पड़ताल के दौरान टेक्नीशियन को आठ सर्किट बोर्डों में से सात में छेड़छाड़ की जानकारी हुई।

इसकी जानकारी जैसे ही एसडीएम को मिली तो उन्होंने बड़े पैमाने पर घटतौली होने की शंका पर तुरंत सातों यूनिट को सील करने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि छेड़छाड़ मिलने पर सात यूनिट को सील करा दिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी से मिले आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक के साथ भारत पेट्रोलियम के अधिकारी व टेक्नीशियन मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें सर्किट बोर्ड में तारों को इधर से उधर कर ऊपर से टेपिंग पाई गई। इसी कारण सर्किट बोर्ड में छेड़छाड़ की आशंका है। मालूम हो कि यह वहीं सर्किट बोर्ड हैं, जहां पर लखनऊ स्थित पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर ग्राहकों को लूटा जाता था और यहां भी उसी सर्किट बोर्ड से छेड़छाड़ मिलने से घटतौली की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed