{"_id":"66846d98e7e2cce38d0cad75","slug":"service-road-bahi-traffic-on-unnao-hardoi-road-affected-for-24-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1055-116477-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सर्विस रोड बही, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात 24 घंटे से प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सर्विस रोड बही, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात 24 घंटे से प्रभावित
Wed, 03 Jul 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/चकलवंशी। तेज बारिश से भदनी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के बगल में बना वैकल्पिक रास्ता बहने से हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। इससे वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आसपास के गांवों के भीतर से वाहनों का का आवागमन शुरू हुआ लेकिन संकरे रास्ते होने से वहां पर भी जाम लगता रहा। लोग कटे रास्ते पर बल्लियां रखकर निकलते रहे। उन्नाव-हरदोई के बीच वाहनों के आवागमन के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। वाहन सवारों को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी गांव के पास बरकोता ड्रेन पर संकरी पुलिया बनी थी। जिससे अक्सर जाम लगता था। लोक निर्माण विभाग ने 2.71 करोड़ की लागत से नई पुलिया का निर्माण एक माह पूर्व शुरू कराया था। ठेकेदार ने आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया और वहीं पर ड्रेन में बंधा लगा दिया था। सोमवार को तेज बारिश में कई किमी का पानी ड्रेन में आ गया था।
बताते हैं कि बंधा लगा होने से जलभराव हो गया और ड्रेन उफना गई थी। इससे बंधा कट गया था। इससे पानी के तेज बहाव ने वैकल्पिक रास्ते को काट दिया था। इसी बीच निकल रही एक डीसीएम धंस गई थी, इससे मार्ग जाम हो गया था। रात में ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुबोध कुमार ने डीएम को भेजे गए पत्र में आवागमन बंद करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रतिदिन आने जाने वाले यात्री जब अपने साधनों से पहुंचे तो रास्ता बंद देख परेशान हो गए। पुलिया के दोनों ओर भदनी, भवानीखेड़ा व खुमानखेड़ा के नजदीक विद्यालय हैं, जिससे शिक्षकों व छात्रों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बीस किमी का चक्कर बचाने के चक्कर में शिक्षक व अन्य लोग बल्ली के ऊपर से एक दूसरे का हाथ पकड़ कर जान जोखिम में डालकर सर्विस रोड को पार करते रहे।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि वैकल्पिक रास्ते की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--
गांवों के रास्ते हुए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग से आवागमन बंद हो जाने से दूसरे जनपदों से आए वाहन चालक जानकारी के अभाव में कई जगह रास्ता भटक कर गांव की संकरी गलियों में घुस गए, जिससे गौरी और बंदाखेड़ा गांव की सड़कें व नालियां टूट गईं। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बंदाखेड़ा, रऊकरना, फिरोजपुर कला, बक्तौरीखेड़ा, करीमाबाद, जंगेनगर, परमनी, थाना, सरोसी आदि गांव की गलियां व सकरे रास्तों से वाहन निकलते रहे। गांव में भारी वाहनों के प्रवेश से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
24 घंटे बाधित रहा यातायात, लगा रहा जाम
जानकारी के अभाव में वाहन चालक गाड़ियां लेकर सीधे भदनी के पास पहुंच गए। यहां रास्ता बंद होने जानकारी हुई तो जैसे ही वाहन पीछे करने लगे तो वाहन आपस में उलझ गए। इससे मार्ग पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन में फंस गए। करीब 24 घंटे तक यातायात बाधित रहा। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने हरदोई की ओर से आने और जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की। हालांकि इसके बाद भी दिन भर वाहन रेंगते रहे।
-- --
लागू हुआ रूट डायवर्जन
-हरदोई की ओर से चकलवंशी होते हुए उन्नाव की तरफ आने वाले भारी एवं हल्के वाहन चकलवंशी चौराहे से परियर रोड से भिम्मेश्वर तिराहा से सिकंदरपुर सरोसी, करोवन मोड़ होते हुए मरहला और फिर बदरका चौराहा से होकर कानपुर, लखनऊ व रायबरेली जाएंगे।
-कानपुर एवं रायबरेली की ओर से आने वाले भारी एवं हल्के वाहन जो हरदोई जाना चाहते हैं वह बदरका चौराहे से मरहला चौराहा होते हुए करोवन मोड़ से सिकंदरपुर सरोसी होते हुए भिम्मेश्वर तिराहा परियर रोड चकलवंशी से बांगरमऊ, हरदोई की तरफ जा सकेंगे।
-पुरवा, मौरावां व लखनऊ की तरफ से आने और हरदोई को जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन गदनखेड़ा चौराहा से बदरका व मरहला चौराहा और वहां से करोवन मोड़ से सिकंदरपुर सरोसी से भिम्मेश्वर तिराहा, परियर रोड होते हुए चकलवंशी चौराहा से हरदोई जा सकेंगे।