फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Second truck fell from the bridge due to collision with the truck, two died

ट्रक की टक्कर से पुल से गिरा दूसरा ट्रक, दो की मौत

Thu, 23 Jan 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Second truck fell from the bridge due to collision with the truck, two died
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में नानामऊ पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिरा ट्रक। - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ(उन्नाव)। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर नानामऊ गंगा पुल पर मंगलवार देर रात घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बिल्हौर से बांगरमऊ की ओर आ रहा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर की मौत हो गई, जबकि घायल हुए ट्रक के मालिक का बिल्हौर सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात लगभग एक बजे की है। सुपाड़ी लादकर बिल्हौर की ओर जा रहा ट्रक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ पुल पर पहुंचा था कि घने कोहरे में बिल्हौर से बांगरमऊ की ओर आ रहे एक खाली ट्रक से टक्कर हो गई। बांगरमऊ की ओर आ रहे प्रयागराज (इलाहाबाद) के थाना अंधियारी के भगवतीपुर अहिराना गांव निवासी ट्रक चालक जमुना प्रसाद (25) पुत्र बंशीलाल ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक पुल की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब बीस मीटर की ऊंचाई से गंगा नदी में जा गिरा। कुछ ही दूर पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाल श्यामकुमार पाल व सीओ गौरव त्रिपाठी ने नाविकों की मदद से रात में ही ट्रक के क्लीनर प्रयागराज के भगवतीपुर गांव निवासी दानिश (19) पुत्र अकरम व ट्रक मालिक मोहम्मद फैजान (27) पुत्र मेराज हुसैन को नदी में पड़े ट्रक से बाहर निकलवाकर कानपुर की बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ट्रक चालक जमुना प्रसाद के केबिन में फंसे होने पर घंटों मशक्कत के बाद भी नाविक उसे नहीं निकाल सके। पुलिस ने चालक को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया। रेस्क्यू अभियान चलाकर गोतागारों की मदद से सुबह लगभग 6 बजे केबिन तोड़कर चालक को निकलवाया। उसके जीवित होने की आशंका पर सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सीएचसी बिल्हौर में भर्ती दानिश को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक मालिक फैजान का इलाज बिल्हौर में चल रहा है। सीओ गौरव कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रक संख्या एएस 01 2965 को छोड़कर ट्रक चालक व क्लीनर भाग गए हैं। ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर उसके चालक व मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गंगा नदी में गिरे ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में ट्रक के गिरने के बाद चालक जमुना प्रसाद ट्रक के केबिन में फंस गया। गंगा नदी में ट्रक को गिरा देख नाविकों ने क्लीनर और मालिक को तो बाहर निकाल लिया पर चालक के केबिन में फंसा होने पर उसे बाहर नहीं निकाल सके। गोताखोरों के आने के बाद चालक के शव को लगभग 6 बजे बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पानी के अंदर चालक लगभग 5 घंटे ट्रक की केबिन में फंसा रहा।
चालक जमुना प्रसाद की मौत की सूचना पर उसके परिवार के लोग दोपहर बाद बांगरमऊ कोतवाली पहुंचे। मृतक का चाचा संतलाल व बड़े भाई जीतलाल शव देख बिलख उठे। बताया कि सात दिन पहले वह घर से निकला था। लगभग 12 साल से उसका भाई जमुना ट्रक चला रहा था। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पत्नी सीमा देवी व मां चंद्रकली का रो-रोकर बुरा हाल है।

कई दशकों पूर्व बने नानामऊ गंगाघाट के इस पुल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। 300 मीटर लंबा यह पुल रात में पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है। पहले भी अंधेरे और कोहरे की वजह से ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिर चुके हैं। लगातार हादसों के बाद भी व्यस्ततम बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग के इस पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में स्ट्रीट लाइटें लगी होतीं तो शायद हादसा न होता।

उन्नाव के बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर हादसे के बाद गंगा पुल पर खड़ा क्षतिग्रस्त दूसरा ट्रक।

उन्नाव के बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर हादसे के बाद गंगा पुल पर खड़ा क्षतिग्रस्त दूसरा ट्रक।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed