{"_id":"6946e7752152a1ea0a067713","slug":"second-accused-named-in-munshis-murder-arrested-unnao-news-c-221-1-uno1023-142156-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुंशी की हत्या में नामजद दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुंशी की हत्या में नामजद दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अचलगंज। अधिवक्ता के मुंशी की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
थानाक्षेत्र के अजीतखेड़ा गांव निवासी गोविंद यादव (48) बीते 13 नंबर की शाम कचहरी से लौट रहे थे। नेवरना पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर शराब ठेके पास हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोविंद की पत्नी शांति ने परिवार के ही अनुज उर्फ छोटू व उसके छोटे भाई आलोक के अलावा दो अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने घटना वाले दिन ही अनुज को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी आलोक को पुलिस ने शनिवार को भैसई नौबस्ता मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।