{"_id":"d586f1f7113d3af9990c30be5a46384a","slug":"sdm-boarded-a-mercury-capture-ckrod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड पर कब्जा देख एसडीएम का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड पर कब्जा देख एसडीएम का चढ़ा पारा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सिकंदरपुर करन ब्लाक के लोहिया गांव शुक्लापुर में शासन की योजनाओं की हकीकत जानने शुक्रवार को एसडीएम सदर जसजीत कौर गांव पहुंची। उन्होंने गांव में हो रहे विकास व निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर एसडीएम जसजीत कौर वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया समग्र गांव शुक्लापुर पहुंची। उन्होंने यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इसके बाद गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विकास के 14 बिंदुओं के तहत किए गए निरीक्षण में गांव का विद्युतीकरण होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ न मिलने की शिकायत प्रमुख रही, यहां 110 शौचालयों में सभी निर्मित मिले। स्वीकृत सात लोहिया आवासों में से एक की छत अपूर्ण मिली तथा 15 इंदिरा आवास पूरे तैयार हो चुके थे।
विज्ञापन
चकरोड पर अवैध कब्जेदारी का मामला सामने आने पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौजूद राजस्व कर्मियों को दो दिनों के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा द्वारा निर्माणाधीन बांगर तालाब का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से टीकाकरण व विधवा पेंशन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उप खंड विकास अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, उत्तम अवस्थी, आशीष मिश्रा, रामचंद्र शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ला, मन्ना शुक्ला, कैलाश, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मोहनी शंकर पांडेय, अरुण बाजपेई के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।