फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scorched woman dies, report of dowry killing on four including husband

झुलसी महिला की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scorched woman dies, report of dowry killing on four including husband
चकलवंशी(उन्नाव)। माखी थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला में संदिग्ध हालात में महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के पोनी गांव निवासी लालभान सिंह ने माखी थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने वर्ष 2018 में बेटी छाया सिंह की शादी माखी के मोहल्ला गढ़ी निवासी मनोज सिंह से की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बेटी से दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया कि 30 अप्रैल को पति, मनोज सिंह, सास आशा, ससुर राजाराम व देवर अमित ने घर में छाया पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। कानपुर के हैलट में बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हैलट अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed