फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   school,nirikshan,BSA

बीएसए ने स्कूलों का किया निरीक्षण, तीन का रोका वेतन

Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
school,nirikshan,BSA
उन्नाव। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय पाही हरदो में शिक्षामित्र समेत तीन शिक्षक-शिक्षिका अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने तीनों का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

स्कूल में छात्रों का नामांकन लक्ष्य हासिल न होने पर फटकार लगाई।
सरकारी स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था किस तरह चल रही है, इसकी पड़ताल के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पाही हरदो, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, प्राथमिक विद्यालय ऑव, प्राथमिक विद्यालय मेहरवानखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय दुबेपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय पाही हरदो में इंचार्ज शिक्षिका शिवानी कुमार आकस्मिक अवकाश और सहायक शिक्षिका बाल्य देखभाल अवकाश पर मिलीं। सहायक शिक्षक देवानंद, गीतिमा गुप्ता, शिक्षामित्र निर्मला देवी अनुपस्थिति मिलीं। विद्यालय में 76 बच्चे पंजीकृत हैं और मंगलवार को केवल 15 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए को स्कूल में बच्चों का नामांकन कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षामित्र का वेतन और मानदेय रोकते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर को स्कूल का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed