फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   samman nidhi given to died farmers

उन्नाव जिले में मृतक भी लेते रहे किसान सम्मान निधि

Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
samman nidhi given to died farmers
उन्नाव। जिले में 6500 मृतकों को भी किसान सम्मान निधि दे दी गई। मई की सोशल ऑडिट सर्वे रिपोर्ट में मृतकों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेजे जाने का खुलासा हुआ है। उप कृषि निदेशक जून की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार माह में दो हजार रुपये की किस्त किसान के खाते में भेजी जाती हैं।
विज्ञापन

कृषि विभागों से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब तक 6,02581 किसानों का डेटा फीड किया जा चुका है। कृषि विभाग ने किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वालों का सत्यापन कराने के लिए एक मई से सोशल ऑडिट सर्वे कराना शुरू किया था। 31 मई को पूरी हुई 10 ब्लाकों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में पता चला कि 6500 मृतकों के खातों में भी किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई है। शेष ब्लाकों का ऑडिट जून में कराया गया। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई की सोशल ऑडिट सर्वे रिपोर्ट में 6500 मृतक किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजे जाने की जानकारी मिली है। जून की रिपोर्ट आनी शेष है। इसके बाद उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा। फिर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मुकुल तिवारी, उपकृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed