{"_id":"6108160396442b42ed7e8edc","slug":"sakshi-maharaj-big-statement-against-akhilesh-yadav-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज ने कसा तंज: योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें अखिलेश, कहीं नंबर न आ जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज ने कसा तंज: योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें अखिलेश, कहीं नंबर न आ जाए
Mon, 02 Aug 2021 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:36 PM IST
सार
साक्षी महाराज ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अखिलेश उन्नाव आए थे। यहां पर अखिलेश ने कहा था कि योगी जी को कंप्यूटर चलाना नहीं आता। उन्हें तो ठोंकना आता है। उन्होंने इस बयान पर पत्रकारों से कहा कि अखिलेश को समझा दो। अगर वह कहते हैं कि योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें, कहीं नंबर न आ जाए।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज व अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी, प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य) के सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया।
साक्षी महाराज ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अखिलेश उन्नाव आए थे। यहां पर अखिलेश ने कहा था कि योगी जी को कंप्यूटर चलाना नहीं आता। उन्हें तो ठोंकना आता है। उन्होंने इस बयान पर पत्रकारों से कहा कि अखिलेश को समझा दो।
अगर वह कहते हैं कि योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें, कहीं नंबर न आ जाए। सवालिया लहजे में कहा कि दुष्टों, आतंकियों को ठाेंका नहीं जाएगा तो क्या किया जाएगा। बोले, रविवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ आए थे। गृहमंत्री ने दो घंटे तक सिर्फ योगी जी की ही तारीफ की थी। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को यह समझना चाहिए कि इतना बढ़िया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिला है।