फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sajeevan Singh became the president and Rajeev Kumar became the general secretary.

Unnao News: सजीवन सिंह अध्यक्ष व राजीव कुमार बने महामंत्री

Sat, 06 Jan 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sajeevan Singh became the president and Rajeev Kumar became the general secretary.
हसनगंज। बार एसोसिएशन हसनगंज चुनाव में अध्यक्ष पद पर सजीवन सिंह 14 मतों से विजयी रहे। अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए वोट डाले गए। जिसमें 159 में 151 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सजीवन सिंह को 82 और महेश प्रसाद दीक्षित को 68 वोट मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। गिनती में सजीवन सिंह को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह को 80 व सुशील कुमार को 71 मत मिले। सर्वेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुशील कुमार को नौ मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शर्मा व राजेश कुमार के बीच कांटे का मुकाबला रहा। राजेश को 76 और सुशील को 75 मत मिले। राजेश कुमार एक वोट से विजयी रहे। उपाध्यक्ष ( दस वर्ष से नीचे पद पर) विष्णु कुमार को 69 और शिवम गुप्ता को 81 वोट मिले। शिवम गुप्ता ने 12 वोटों से जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ, संयुक्त मंत्री प्रशासन महेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन अरुण सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विनोद कुमार शुक्ला चुने गए। सदस्यों में आलोक कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह एवं आदर्श शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी श्याम किशोर शुक्ला व कौशल कुमार पांडे ने परिणामों की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारी के प्रमाण पत्रों का वितरण शनिवार को होगा।

----
बार एसोसिएशन बांगरमऊ के लिए दाखिल हुए पर्चे
बांगरमऊ। बार एसोसिएशन बांगरमऊ कार्यकारिणी चुनाव 2024 की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र शुक्ला, विष्णुकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक कटियार, महामंत्री के लिए रमेश द्विवेदी व राजमणि हंस, कोषाध्यक्ष के लिए आदित्य तिवारी व सुरभ श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद पर बृजेश कुमारी, संजय कुमार, हरिओम दीक्षित और सहायक उपाध्यक्ष पद पर सर्वोत्तम अवस्थी नेनिर्वाचन अधिकारी रामभरोसे वर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी छोटेलाल गौतम को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच छह जनवरी, नाम वापसी आठ जनवरी और मतदान 12 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed