{"_id":"66688ef9864d9af69d0f2873","slug":"sadars-kanungo-transferred-to-hasanganj-after-dispute-with-advocate-unnao-news-c-221-1-sknp1055-115581-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अधिवक्ता से विवाद के बाद सदर के कानूनगो का हसनगंज तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अधिवक्ता से विवाद के बाद सदर के कानूनगो का हसनगंज तबादला
Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अधिवक्ता से विवाद के बाद सदर तहसील के कानूनगो का तबादला हसनगंज कर दिया गया। हालांकि इसका लिखित पत्र देरी से मिलने के कारण मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
सदर तहसील में एक जून को अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राजपूत और कानूनगो कमलेश के बीच विवाद हो गया था। अधिवक्ता ने कानूनगो पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं, कानूनगो ने आरोपों को गलत ठहराया था। इसके बाद मामला बार एसोसिएशन के पास पहुंचा था तो कानूनगो पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे।
मंगलवार को एडीएम नरेंद्र सिंह ने कानूनगो कमलेश का हसनगंज तहसील स्थानांतरण कर दिया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक बैठक के दौरान ट्रांसफर की लिखित जानकारी नहीं मिली थी। इस कारण अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। दोपहर में पत्र मिला। अब इसको लेकर बुधवार सुबह 10.30 बजे बैठक होगी। उसमें हड़ताल समाप्ति की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
भूलेख लिपिक अरविंद कुमार को भेजा गया सदर तहसील
कमलेश को हसनगंज भेजने के बाद कलक्ट्रेट में कार्यरत राजस्व व भूलेख लिपिक अरविंद कुमार को उनकी जगह पर सदर तहसील भेजा गया है। जबकि हसनगंज से राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश को कलक्ट्रेट में अरविंद कुमार की जगह तैनाती दी गई है।