फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Extortion of two lakhs by making obscene video in Unnao, report lodged in section of IT Act

Unnao News: अश्लील वीड़ियो बनाकर दो लाख की उगाही, आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 04:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 09 Feb 2023 04:37 PM IST
सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Extortion of two lakhs by making obscene video in Unnao, report lodged in section of IT Act
अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी भानूप्रकाश ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से व्हॉटसएप कॉल आई। कॉल उठाने पर अश्लील वीड़ियो दिखाया गया।

विज्ञापन

इसके बाद उसके नंबर पर दूसरा फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को हेडकांस्टेबल राहुल शर्मा बताया। उसने कहा कि लड़की के साथ अश्लील वीडियो दिल्ली पुलिस के पास पहुंच गया है। अगर वीडियो डिलीट कराना चाहते हो, तो उसके बैंक खाते में 33,999 रुपये जमा करा दो।
विज्ञापन

सामाजिक बदनामी के ड़र से पीड़ित ने साइबर अपराधी द्वारा दिए गए, बैंक खात में आनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसे धमकी मिलती रही। अब तक वह 1,99,098 रुपये आरोपी के खाते में भेज चुका है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि आईटीएक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed