फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   RS Excel Academy and Ultrafit Gym take first place in Deadlift Championship.

Unnao News: डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में आरएस एक्सेल अकादमी व अल्ट्राफिट जिम प्रथम

Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
RS Excel Academy and Ultrafit Gym take first place in Deadlift Championship.
मोमेंटो व अंगवस्त्र के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। शहर के दरोगाबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्नाव पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार रात डेडलिफ्ट (पावरलिफ्टिंग के तीन प्रमुख व्यायामों में एक) टीम चैंपियनशिप कराई गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के हुए मुकाबलों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में आरएस एक्सेल अकादमी व महिला में अल्ट्राफिट जिम टीम को पहला स्थान हासिल हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डेडलिफ्ट चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आरएस एक्सेल अकादमी ने हासिल किया। रोक्सटा को दूसरा और द अल्ट्राफिट जिम को तीसरा स्थान मिला। महिला डेडलिफ्ट टीम चैंपियनशिप में पहला स्थान अल्ट्राफिट जिम को मिला। दूसरे स्थान पर आरएस एक्सेल अकादमी व तीसरे स्थान पर डेली डोज जिम रही। एकल महिला वर्ग मुकाबले में बेस्ट लिफ्टर सब-जूनियर में पूनम सिंह ने बाजी मारी। जूनियर में रिशिमा पटेल, सीनियर में रिशिमा पटेल और मास्टर खिताब अनीता रावत को मिला। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, मनीष सेंगर व प्रद्युम्नराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed