{"_id":"660486e3820a2c8f0e07f0f6","slug":"rs-29-crore-received-for-flood-management-in-five-villages-of-ganga-katri-unnao-news-c-221-1-sknp1055-112100-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा कटरी के पांच गांवों में बाढ़ प्रबंधन के लिए मिले 2.9 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा कटरी के पांच गांवों में बाढ़ प्रबंधन के लिए मिले 2.9 करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। गंगा में बाढ़ से कटरी क्षेत्र के पांच गांवों में होने वाली तबाही रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से भेजे गए 9.52 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृत मिल गई है। साथ ही पहली किश्त के रूप में 30 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है। इससे विभाग ने कटरी क्षेत्र में काम भी शुरू करा दिया है।
जिले में सदर, बीघापुर, सफीपुर व बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में 84 किलोमीटर लंबाई में फैला गंगा कटरी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। पिछले साल जुलाई में आई बाढ़ का सैलाब करीब दो माह तक बना रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण गंगा में जमकर कटान हुआ था।
कटान के चलते बांगरमऊ के 12 गांव रतईपुरवा, मितानपुरवा, गढ़ेवा, रन्नापुरवा, बगिया, भगवंतपुरवा, रतईपुरवा, मुन्नीपुरवा, भुड्डा आदि प्रभावित हुए थे। कई गांव तो काफी दिन तक चारों ओर से घिरे रहे थे। कटान से काफी मकान गिरे थे। एक बड़ी आबादी इससे प्रभावित हुई थी। सिंचाई खंड की ओर से कटान रोकने के उपायों (बोरियां भरकर लगाने, चेकडैम बनाने व पत्थर के बोल्डर डालने आदि) के लिए 9.52 करोड़ का प्रस्ताव प्रमुख सचिव को भेजा गया था। इसमें अभी पांच गांवों नयापुरवा, धन्नापुरवा, हिंदूपुर, दबौली व खैरी के लिए पहली किश्त के रूप में 2.9 करोड़ मिल गए हैं। जिसके चलते क्षेत्र में काम शुरू कराने के लिए पत्थर पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन
-- --
बाढ़ प्रबंधन के कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। बताया कि बाढ़ प्रबंधन के कार्य पूरे होने से 715 हेक्टेअर से ज्यादा भूमि को सुरक्षित किया जा सकेगा। करीब 32 हजार की आबादी को इससे फायदा पहुंचेगा। - दीपक यादव, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
2010 में आई बाढ़ ने मचाई थी तबाही, लेनी पड़ी थी सेना की मदद
अक्तूबर 2010 और सितंबर 2011 में आई प्रलयंकारी बाढ़ में बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, सफीपुर, सिकंदरपुर सरोसी और बीघापुर ब्लॉकों में फैले कटरी क्षेत्र के 300 गांव प्रभावित हुए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और सहायता पहुंचाने के लिए वर्ष 2010 में सेना की मदद लेनी पड़ी थी जबकि वर्ष 2011 में पीएसी को तैनात किया गया था।