{"_id":"587138854f1c1bda071583c9","slug":"rpf-soldier-turned-mobile-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ सिपाही निकला मोबाइल चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ सिपाही निकला मोबाइल चोर
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
आरपीएफ सिपाहियों व अधिकारियों के मोबाइल चोरी होने में विभाग के ही एक सिपाही का नाम सामने आया है। आरपीएफ के एक अफसर के चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन सिपाही के गांव में मिली। जीआरपी ने छापेमारी कर वहीं के एक युवक से मोबाइल जब्त किया है और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जीआरपी अफसरों की मानें तो आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीते महीनों में आरपीएफ उन्नाव की बैरक व कार्यालय से कई मोबाइल चोरी हुए थे। विभागीय अफसरों व सिपाहियों के मोबाइल के लगातार चोरी होने की शिकायत जीआरपी उन्नाव में की गई थी। कुछ दिन पहले आरपीएफ में तैनात एसआई मिथिलेश कुमार का महंगा मोबाइल भी चोरी हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने जीआरपी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। जीआरपी ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया तो लोकेशन मिलने पर जीआरपी एसओ सीपी सिंह ग्राम गोयला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि वह मोबाइल आरपीएफ उन्नाव में तैनात सिपाही कुलदीप बाल्यान ने गांव के ही एक शख्स को बेचा था। इसके बाद जीआरपी ने सिपाही की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिपाही छुट्टी पर गया है आने पर लेंगे जानकारी
दारोगा के मोबाइल चोरी होने का मामला संज्ञान में है। अभी लखनऊ में हूं। विभागीय मामला है, इसलिए इसे पहले दिखवाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर विचार होगा।
- राजीव रंजन सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ, उन्नाव।
एफआईआर दर्ज है, करेंगेे गिरफ्तारी
आरपीएफ दारोगा के मोबाइल चोरी के मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मोबाइल की लोकेशन आरपीएफ के ही एक सिपाही कुलदीप बाल्यान के गांव में मिली थी। मोबाइल बरामद कर लिया गया है। सिपाही की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
- चंद्र प्रताप सिंह, एसओ जीआरपी, उन्नाव।