फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Route diversion removed from Sonic turn, relief received

Unnao News: सोनिक मोड़ से रूट डायवर्जन हटा, मिली राहत

Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Route diversion removed from Sonic turn, relief received
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ पर लागू रूट डायवर्जन 52 दिन बाद हटा लिया गया। इसके बाद वाहन सवार सीधे फर्राटा भरते हुए निकले और राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर कानपुर-लखनऊ हाईवे के सोनिक मोड़ के नजदीक फ्लाईओवर बन रहा है। दोनों लेन पर 32 गर्डर रखे जाने हैं। 20 अक्तूबर से काम शुरू किया गया था। तब कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात रोक दिया गया था। सोनिक मोड़ से रूट डायवर्जन लागू करके वाहनों को लखनऊ लेन से ही निकलना शुरू हो गया है। बुधवार को लखनऊ जाने वाली लेन पर 16 गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया। 52 दिन बाद बैरीकेडिंग हटने से गुरुवार से वाहन सीधे लखनऊ निकले। एक गति से वाहन कानपुर लेन से निकलते रहे इससे जाम के हालात नहीं रहे। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से कानपुर लेन पर जब गर्डर रखने का काम किया जाएगा, तब पूर्व से ही यातायात विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके बाद जरूरी होगा तो रूट डायवर्जन फिर से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed