फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rojgar mela

Unnao News: ईटीआई के छह प्रशिक्षितों को मिली नौकरी

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
rojgar mela
उन्नाव। राजकीय औद्योगिक संस्थान परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। आईटीआई से प्रशिक्षित 45 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें छह का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार सुबह दस बजे से रोजगार मेला शुरू हुआ। मेले में आरएचएल प्रोफाइल लिमिटेड, केबीके पाइओस्कॉन लिमिटेड, रिमझिम स्टेनलेस लिमिटेड, खन्ना पॉलीरिब प्राइवेट लिमिटेड, कैलिको ट्रेड्स, यूरो फुटवियर, ल्यूमेक इनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन मैकनिस्ट, टर्नर, कटिंग, इलेक्ट्रानिक मैक, ट्रेड आईटीआई फिटर, डिप्लोमा मैकेनिकल, इंजीनियर टूल एंड डाई, ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रानिक इंजीनियर के रिक्त 30 पदों पर 45 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। इसमें से छह अभ्यर्थी ही कंपनियों के मापदंडों पर खरे उतरे। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य अवनींद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed