फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rodavej bason mein bhee milegee phree vaee-phaee Roadways buses will also free Wi-Fi

रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री वाई-फाई

Wed, 07 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
rodavej bason mein bhee milegee phree vaee-phaee Roadways buses will also free Wi-Fi
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज यात्रियों को अब बस में सफर करते समय इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। परिवहन विभाग इसके लिए अपनी बसों में फ्री वाई-फाई की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। अब विभागीय जिलास्तरीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू  कर दी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो अभी तक यह सुविधा विभाग की वाल्वों व हाईटेक बसों में ही उपलब्ध थी लेकिन अब विभाग इसे आम बसों में भी यह सुविधा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


उप्र प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से दी जाने वाली फ्री वाई-फाई की सुविधा जो अभी तक सिर्फ वाल्वों व अन्य हाईटेक बसों में ही मिलती थी उसे अब विभाग आम बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके लिए शासन की ओर से विभागीय आलाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं आलाधिकारियों ने जिलास्तरीय अधिकारियों को भी इस सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी दे दी है।


जानकारी के अनुसार फ्री वाई-फाई की सुविधा देने के लिए बसों में ही मॉडम लगा दिए जाएंगे और इससे यात्री अपने मोबाइल को कनेक्ट कर सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

रोडवेज बसों में यात्रियों को फ्री वाई-फाई सुविधा दिए जाने के निर्देश सोमवार को ही मिले हैं। बसों में रूट के हिसाब से ही मॉडम लगाए जाएंगे। उन्नाव की बसों में कानपुर में ही मॉडम लगेंगे। उम्मीद है कि यह काम एक माह में पूरा हो जाएगा। यात्रियों को अगले माह से बसों में फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।- गौरव वर्मा,  एआरएम, परिवहन विभाग-उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed