फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robbers looted in broad daylight without fear of the BJP leader Chen

बेखौफ लुटेरों ने भाजपा नेत्री से दिनदहाड़े लूटी चेन

Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Robbers looted in broad daylight without fear of the BJP leader Chen
lut - फोटो : amar ujala
गंगाघाट थाने पहुंची कानपुर के मोहल्ला मंगला विहार प्रथम निवासी व श्यामनगर की भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष गुंजा साहू पत्नी अमर साहू ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे पति के साथ मिश्रा कालोनी निवासी रिश्तेदार रामचंदर के घर जा रही थी।
विज्ञापन


अभी वह गंगा नदी पर बने पुराने पुल व रेलवे पुल के बीच ही पहुंची थी कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली और तेज रफ्तार से मिश्रा कालोनी की ओर भाग गए। बताया कि चेन खिंचने से वह अनियंत्रित हो गई और पति से रुकने को कहा।
विज्ञापन


घटना के दौरान पति-पत्नी ने शोर भी मचाया लेकिन लुटेरे वहां से निकल गए। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि थाना पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार करती रही। इस बारे में एसओ गंगाघाट भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि वह पूरे दिन कचहरी मेें रहे ऐसी किसी भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed