{"_id":"5a5268a44f1c1b9b518b5800","slug":"robbers-hostages-made-to-cousins","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का धावा, चचेरे किशोर भाइयों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों का धावा, चचेरे किशोर भाइयों को बनाया बंधक
unnao
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र के अटिया गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान को लुटेरों ने निशाना बनाया। घर की रखवाली कर रहे किशोर उम्र के चचेरे भाइयों को मारपीट कर बंधक बना लिया।
प्लाट में पड़ी लगभग तीन लाख रुपये की कीमत की सरिया व एक लाख रुपये की प्लाई उठा ले गए। लुटेरे अपने पुराने जूते वहीं छोड़ गए। यह रखवाली कर रहे किशोरों के जूते पहनकर चले गए। लुटेरों के जाने के बाद किशोर ने जैसे-तैसे जेब में पड़ा मोबाइल निकालकर रात में ही परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। तब तक लुटेरे भाग निकले थे। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माखी थानाक्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी हरिओम दीक्षित पुत्र स्वर्गीय रामजस व उसके भाई मंगलेश का गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर चकलवंशी-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के नुरुल्लानगर के मजरा अटिया के पास गांव के बाहर तीन बिस्वा प्लाट है। प्लाट में दोनों भाई निर्माण कार्य करा रहे हैं। मकान का ढांचा बनकर तैयार हो गया था। स्लेब डालने के लिए शटरिंग की प्लाई व 46 क्विंटल सरिया पड़ी थी।
विज्ञापन
रात में प्लाई व सरिया की रखवाली पुरारी (15) पुत्र हरिओम व संकटमोचन (16) पुत्र मंगलेश कर रहे थे। शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे दोनों भाई सो रहे थे। तभी चार लुटेरे दीवार में बल्ली लगाकर अंदर पहुंचे। लुटेरों ने पुरारी व संकटमोचन को पीटने के साथ ही बंधक बना लिया। लुटेरे सरिया उठाने के लिए कुछ औजार भी साथ लाए थे। इनका प्रयोग कर सरिया व प्लाई पास में ही खड़े लोडर में लदवा ली।
लुटेरों में से दो ने अपने पुराने जूते वहीं उतार दिए। यह रखवाली कर रहे पुरारी व संकटमोचन के जूते पहन कर चले गए। रात लगभग तीन बजे संकटमोचन ने जैसे-तैसे जेब में पड़ा मोबाइल निकाला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। संकटमोचन ने बताया कि लुटेरे बाइक का प्लग भी निकाल ले गए थे। मोबाइल जेब में पड़ा था। इसकी जानकारी न होने से वह बच गया। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। घटना संदिग्ध लग रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।