फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   robber injured in police muthbhed

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
robber injured in police muthbhed
उन्नाव। शुक्लागंज में सुपर मार्केट ईजी डे में लूटपाट करने वाले को सोमवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे के बाएं पैर में गोली लगी है। घटना का मास्टर माइंड सुपर मार्केट का टीम लीडर ही निकला। उसे भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने लूट के छह लाख रुपये, डीबीआर, बाइक व तमंचा बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुपर मार्केट में सोमवार सुबह आठ बजे पहुंचे युवक ने महिला कर्मी पर तमंचा तानकर दो कर्मियों को बंधक बना लिया था। लुटेरे ने रैक से लाखों की नगदी लूट ली थी। स्टोर के मैनेजर जालौन के थाना कालपी के रावगंज मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने आठ लाख रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासे में लगी गंगाघाट पुलिस व स्वॉट प्रभारी प्रदीप कुमार ने शोरूम कर्मियों से पूछताछ की। स्टोर का टीम लीडर इटावा जिले के थाना सैसो के गांव पिपरौली गड़िया निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस के सवालों में उलझ गया। सख्ती पर उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

बताया कि कानपुर बर्रा के तात्याटोपे नगर निवासी रिश्तेदार सुनीत सिंह की मदद से लूट की योजना बनाई। लूटे गए 5.43 लाख रुपये सुनीत के पास हैं और वह त्रिभुवनखेड़ा-पोनी रोड मार्ग पर एक ढाबे के पीछे छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पुष्पेंद्र को लेकर रात करीब एक बजे वहां पहुंची तो सुनीत ने दो राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में सुनीत घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सुनीत कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है तो गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। घटना का खुलासा करने वाली स्वाट व गंगाघाट कोतवाली टीम को एसपी ने 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
शौक पूरे करने के लिए की वारदात
पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि मॉल में वह कैश के आदान-प्रदान पर नजर रखता था। शौक पूरे करने के लिए उसने दोस्त के साथ मॉल में लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed