फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ROB crack in the slab and the wall

आरओबी की स्लैब और दीवार में दरार

Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
ROB crack in the slab and the wall

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धीमी गति से बन रही आरओबी में एक के बाद एक खामियां सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पूर्व कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी की स्लैब में आई दरार को अभी भरा ही गया था कि कि एक स्थान पर और स्लैब दरक गई।

विज्ञापन


यही नहीं आरओबी की साइड वॉल में भी दरार आ गई है। एनएचएआई ने जानकारी होने के बाद वाहनों का आवागमन रोककर इसकी मरम्मत भी शुरू कर दी है।

मानकों को धता बताते हुए किए गए आरओबी के कामों की पोल उस समय एक बार फिर खुल गई जब आरओबी की स्लैब का जोड़ दरकने से खुल गया। आरओबी की साइड वॉल भी चटक गई।
विज्ञापन


आरओबी के निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी की मानें तो गुरुवार की शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन शुक्रवार की सुबह देखा गया कि आरओबी के लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली लेन के एक जोड़ में दरार आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी गई इसके बाद कारीगरों ने इसकी मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। इसके अलावा आरओबी पर बनी साइड वाल भी चटकी मिली है। इसकी मरम्मत की भी तैयारी की जा रही है। कारीगरों ने बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व इस ज्वाइंट के आगे वाले जोड़ में भी दरार आ चुकी है जिसकी मरम्मत की गई है।

वर्जन
पूर्व में आरओबी की स्लैब के जोड़ में आई दरार पर ठेकेदार को मौखिक चेतावनी दे दी है। दोबारा की जानकारी अभी नहीं है मौके पर जाकर देखूंगा तभी कुछ कहा जा सकता है।- नवीन मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed