फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   roads jarjar creating difficulties

खस्ताहाल सड़कों से आवागमन मुश्किल, बारिश में और बढ़ेगी दिक्कतें

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
roads jarjar creating difficulties
औरास-रहीमाबाद की जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मानसून आने वाला है लेकिन सड़कें बदहाल पड़ी हैं। 30 जून तक मार्गों को गड्ढामुक्त करने की बात कही जा रही है लेकिन 11 दिन में क्या सभी मार्गों की मरम्मत हो पाएगी, ये बड़ा सवाल है। ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति और खराब है। बारिश हुई तो जलभराव के बीच हादसों का डर भी रहेगा। लोगों का कहना है कि विभाग सिर्फ दिन गिना रहा है, गड्ढे भरते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ पर चढ़ने जैसा लगता सफर
शीशी चौराहे से देवतारा गांव तक करीब नौ किमी लंबी लोक निर्माण विभाग की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से पूराचांद, देवतारा, बिसवल, मर्दनखेड़ा, शिवबक्सखेड़ा, डल्लूखेड़ा, लहरू, ताल्ही, रामपुर खंझड़ी, बहादुरपुर खंझड़ी सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। शीशी चौराहे से लेकर पुरथ्यांवा, रामपुर खंझड़ी से लहरू तक और मर्दनखेड़ा से देवतारा तक पहुंचना तो पहाड़ पर चढ़ने जैसा है। बड़े-बड़े गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं। 10 मिनट के सफर में एक घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

चार माह में ही मरम्मत की उखड़ गई परत
औरास से लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे तक जानी वाली 10 किमी लंबी सड़क बदहाल है। ये सड़क दो जिलों को जोड़ती है। इस पर गहरे गड्ढे चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आएदिन राहगीर सड़क पर गिरकर चुटहिल होते हैं। पीएमजीएसवाई से सड़क की मरम्मत फरवरी 2018 में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क चार माह में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। रजनाखेड़ा, नंदौली, गेरूआ, रानीखेड़ा, भुडकुंडी, गांगन, बछौली, मुश्लयावां, टिकरा सामद, नसीरपुर सामद, नसीरपुर निमैचा, शिवपुरी और कटरा तरौना गांवों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय औरास तक आने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरास-मोहान रोड से बछौली संपर्क मार्ग जर्जर
औरास-मोहान रोड से बछौली संपर्क मार्ग की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। इस मार्ग से सालिकखेड़ा, शिवाला, भवनखेड़ा, मोरवा, बसंताखेड़ा सहित कई गांवों के लोग ब्लाक मुख्यालय औरास तक आवागमन करते हैं। मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। आवागमन दुश्वारियों भरा है। औरास-अलीपुर मिचलौला मार्ग से औरास-मोहान रोड को जोड़ने वाली और मैनीभावा खेड़ा गांव तक जाने वाली रोड भी बदहाल है।
20 मिनट के रास्ते में एक घंटे लगते
बिसवल गांव के प्रधान कन्हैयालाल यादव ने बताया कि शीशी चौराहे से देवतारा तक बनी सड़क में गड्ढों की भरमार है। बरसात पूर्व यदि इस सड़क की मरम्मत न हुई तो आवागमन दूभर हो जाएगा। 20 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे लग जाते हैं। दिन बीतते जा रहे हैं।
टिकरासामद पंचायत के पूर्व प्रधान और शिवपुरी गांव निवासी राम स्वरूप का कहना है औरास रहीमाबाद रोड खस्ताहाल होने से आवागमन खतरों से भरा है। आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग चुटहिल होते रहते हैं।

पीडब्ल्यूडी की जितनी भी सड़कें खस्ताहाल हैं, उनके गड्ढे भरे जा रहे हैं। काफी सड़कों के गड्ढे भराए जा चुके हैं। 30 जून से पहले सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी। - हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed