{"_id":"620168e13e0a7b6db909eda2","slug":"roads-are-jarjar-unnao-news-knp679412441","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ड़कें जर्जर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ड़कें जर्जर, लोग परेशान
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग छोटा चौराहा पर गड्ढ़े में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर की प्रमुख सड़कों पर हुए गड्ढे लोगों को चुटहिल कर रहे हैं। कहीं ई रिक्शा पलट रहे हैं तो कहीं बाइक सवारों की जान आफत में है। छोटे चौराहे के पास, कॉलेज रोड मोड़ और लोकनगर मार्ग का ऐसा ही हाल है। अधिकारी यह कहकर अपना बचाव कर रहे हैं कि चुनाव के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय हो रही मुश्किलों से राहत के लिए कुछ इंतजाम के सवाल पर वह चुप्पी साध लेते हैं।
शहर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। हालत यह है कि मार्ग पर हिचकोले खाते लोग व्यवस्था कोसते नजर आते है। सोमवार को छोटा चौराहे के पास दोपहर करीब 12 बजे ई रिक्शा गड्ढों में पलट गया। हादसे के वक्त रिक्शे में कई यात्री बैठे थे। इनमें कई को हल्की चोटें आईं। इसी मार्ग पर कालेज रोड मोड़, गंदानाला, झंडेश्वर मंदिर और वीडी मार्केट सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से यातायात प्रभावित रहता है। छोटा चौराहे से लेकर लोकनगर मार्ग तक जर्जर है। यहां रोजाना कई वाहन फंसते और रिक्शे पलट जाते हैं।
लोकनगर रेलवे क्रासिंग के पास भी पानी भरे गड्ढे में ई रिक्शा पलट गया। इससे रिक्शा चालक को चोटें आईं। गनीमत रही कि गड्ढे से पहले ही रिक्शा चालक ने सवारियां उतार दी थीं।
विज्ञापन
नगर पालिका के प्रभारी ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि लोकनगर मार्ग का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। चुनाव के बाद काम शुरू हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहरवार ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से गड्ढों की गिट्टी उखड़ गई है। सड़क सूखते ही गड्ढे भरवाए जाएंगे।